Adityapur Nagar Nigam के वार्ड 3, 4, 5, 6 और 7 के नतीजे घोषित

5 Min Read

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: कई वार्डों में रोमांचक मुकाबले

सरायकेला/आदित्यपुर। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत आदित्यपुर नगर निगम (वर्ग-ख) के विभिन्न वार्डों की मतगणना काशी साहू महाविद्यालय, सरायकेला में 27 फरवरी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जारी आधिकारिक परिणामों के अनुसार वार्ड संख्या 3, 4, 5, 6 और 7 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।

वार्ड संख्या 03: पिंकी चौधरी को प्रचंड समर्थन
वार्ड संख्या 03 में पिंकी चौधरी ने 1131 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की।
अन्य प्रत्याशियों में अनिल प्रसाद को 805, निकिता स्वर्णकार को 515, निखिल चंद्र महतो को 620 तथा महेश्वर महतो को 72 मत मिले।
कुल वैध मत 3143 रहे, जबकि 289 मत निरस्त हुए। कुल 3432 मत पड़े।

वार्ड संख्या 04: शुभम कुमार पाण्डेय विजयी
वार्ड संख्या 04 से शुभम कुमार पाण्डेय ने 447 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।
निकटतम प्रतिद्वंद्वी कार्तिक मंडल को 309 तथा मनोज कुमार सिंह को 304 मत मिले।
इस वार्ड में कुल वैध मत 2187, निरस्त मत 228 तथा कुल मतदान 2415 दर्ज किया गया।

वार्ड संख्या 05: विनिता कुमारी ने मारी बाजी
वार्ड संख्या 05 में विनिता कुमारी ने 657 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
संघ्या देवी को 500, आरती कुमारी को 68, निशा सिंह को 62 तथा विद्या गुप्ता को 29 मत मिले।
कुल 1316 वैध मत पड़े, जबकि 80 मत निरस्त हुए। कुल मतदान 1396 रहा।

वार्ड संख्या 06: धनंजय गुप्ता को स्पष्ट बहुमत
वार्ड संख्या 06 में धनंजय गुप्ता को 999 मत प्राप्त हुए और वे विजयी घोषित किए गए।
निकटतम उम्मीदवार सनातन पाल को 909 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में शंकर मुखी को 362, ममता देव को 176, आनंद दास को 110, शंभु मुखी को 62, सोनाली मुखी को 55 तथा कृष्णा गोस्वामी को 26 मत प्राप्त हुए।
इस वार्ड में कुल 2699 वैध मत तथा 157 निरस्त मत सहित 2856 मत पड़े।

वार्ड संख्या 07: परीवाद बेद ने दर्ज की जीत
वार्ड संख्या 07 में परीवाद बेद ने 680 मत प्राप्त कर विजय हासिल की।
आनंद कुमार गोस्वामी को 563, रोहित दास को 407, संजय गोस्वामी को 344, विदेश चंद्र गोस्वामी को 242 तथा प्रहलाद प्रधान को 250 मत मिले।
कुल वैध मत 2486, निरस्त मत 190 तथा कुल मतदान 2676 रहा।
शांतिपूर्ण रही मतगणना

वार्ड संख्या 01 : राज कुमार दास विजयी
प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-08 के अंतर्गत वार्ड संख्या-01 में वार्ड पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में कुल 2990 मत डाले गए।
विधिमान्य मतों की संख्या: 2692
प्रतिक्षेपित मतों की संख्या: 298
अभ्यर्थियों को प्राप्त मत इस प्रकार रहे:
परितोष कुमार दास – 1242 मत
बनमाली दास – 1138 मत
राज कुमार दास – 2692 मत (विजयी)
चारों मतदान केंद्रों के मतों को जोड़ने के बाद राज कुमार दास को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया।

वार्ड संख्या 02 : सुप्रिया महतो को प्रचंड बहुमत
वार्ड संख्या-02 में कुल 3114 मत डाले गए, जिनमें 2821 विधिमान्य तथा 293 प्रतिक्षेपित मत रहे।
मतदान केंद्र 02/01 से 02/05 तक प्राप्त मतों का कुल योग इस प्रकार रहा:
कुन्ती महतो – 77 मत
क्रिती महतो – 435 मत
फुलकी महतो – 343 मत
सीमा रानी महतो – 472 मत
सुप्रिया महतो – 1494 मत (विजयी)
सुप्रिया महतो ने सभी केंद्रों में बढ़त बनाए रखते हुए कुल 1494 मत प्राप्त किए और निकटतम प्रतिद्वंद्वी से बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

शांतिपूर्ण माहौल में चल रही गणना
मतगणना प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड पार्षद 01 से 09), आदित्यपुर नगर निगम (वर्ग-ख) द्वारा आधिकारिक घोषणा के साथ संबंधित प्रपत्र जारी कर दिए गए हैं।
अन्य वार्डों के परिणाम भी क्रमशः घोषित किए जा रहे हैं।

Share This Article