Mango Nagar Nigam के चार वार्डों के नतीजे घोषित, नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: मानगो में जीत की गूंज, समर्थकों में उत्साह

1 Min Read

जमशेदपुर :  नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मानगो नगर निगम में मतगणना के दौरान चार वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित नतीजों के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में जश्न का माहौल देखा गया।

वार्ड संख्या 4 से मौमिता चटर्जी ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड संख्या 6 से रविंद्र कुमार सिंह विजयी घोषित किए गए। वार्ड संख्या 2 में काशिफ राजा खान ने मुकाबला अपने नाम किया, जबकि वार्ड संख्या 9 से राजेश सिंह ने सफलता हासिल की।

मतगणना प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्वक जारी है। अन्य वार्डों के परिणाम भी क्रमशः घोषित किए जा रहे हैं। निर्वाचन परिणामों को लेकर पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और समर्थक अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article