“वन विजन, वन टाटा स्टील” थीम के साथ संस्थापक जे.एन. टाटा की 187वीं जयंती मनाएगा Tata Steel

5 Min Read

जुबली पार्क सहित पूरे शहर में भव्य रोशनी और जनसहभागिता कार्यक्रम

जमशेदपुर : Tata Steel अपने संस्थापक Jamsetji Nusserwanji Tata की 187वीं जयंती 3 मार्च 2026 को जमशेदपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएगा। इस वर्ष संस्थापक दिवस की थीम है – “वन विज़न, वन टाटा स्टील”।
उत्सव के अंतर्गत शहरव्यापी रोशनी, Jubilee Park में आम नागरिकों के लिए विशेष प्रवेश व्यवस्था, लेज़र शो, श्रद्धांजलि समारोह तथा जन-प्रदर्शनी जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जुबली पार्क – रोशनी एवं आमजन के लिए प्रवेश
संस्थापक दिवस प्रकाशोत्सव का उद्घाटन: 2 मार्च 2026, शाम 6:30 बजे
सार्वजनिक रोशनी: 3-6 मार्च (4 मार्च को बंद), शाम 5:00 बजे से 11:00 बजे तक
पैदल प्रवेश (शाम 5:00-10:00 बजे): साकची गेट, सीएफई गेट, निक्को जुबली पार्क गेट
पैदल निकास: साकची गेट, सीएफई गेट, पारसी कॉलोनी गेट
वाहन प्रवेश (रात 10-11 बजे): सीएफई गेट → साकची गेट → निक्को जुबली पार्क गेट → पारसी कॉलोनी गेट → जे.एन. टाटा प्रतिमा क्षेत्र → सीएफई गेट
लेजर शो: 3-6 मार्च (4 मार्च को छोड़कर) शाम 7:00, 7:45 एवं 8:30 बजे
शहर में रोशनी – सड़कें, गोलचक्कर, भवन एवं पार्क

प्रमुख सड़क मार्ग
सीएफई गोलचक्कर से सीएच क्षेत्र, सीएच क्षेत्र से हवाई अड्डा, केएस लिंक रोड, रंकिनी मंदिर से कदमा थाना (गणेश पूजा मैदान मार्ग), कदमा थाना से पोस्टल पार्क, पोस्टल पार्क से टाटा स्टील यूआईएसएल, टाटा स्टील यूआईएसएल से जुबली पार्क साकची गेट, एग्रिको से बारीडीह होते हुए टिनप्लेट काली मंदिर तक प्रमुख मार्गों को सजाया जाएगा।

प्रमुख गोलचक्कर
लेडी गांधी, सीएच क्षेत्र, सेंटर प्वाइंट, बेलडीह चर्च, आदित्यपुर पुल, एनटीटीएफ, शांति हरि टॉवर, बाग-ए-जमशेद, जुबली पार्क-साकची गेट, पी.एन. बोस, रंकिनी मंदिर, टिनप्लेट, सीएफई, पोस्टल पार्क, टीएमएच, रीगल, साकची, पिगमेंट, टाटा स्टील यूआईएसएल, गणेश पूजा मैदान, कदमा थाना, केएस लिंक रोड (जेएसओए), वोल्टास, एग्रिको, मानगो बस स्टैंड।

प्रमुख भवन
टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय, गोलमुरी क्लॉक टॉवर, टाटा स्टील यूटिलिटीज सर्विसेज यूनियन कार्यालय, उपायुक्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, Tata Main Hospital एवं औषधालय, चुम्मरी अतिथि गृह, टाटा स्टील यूआईएसएल कॉरपोरेट कार्यालय, Centre for Excellence, Tatanagar Railway Station, एनटीटीएफ संस्थान, टाटा पिगमेंट गेट, स्कूल ऑफ होप, अग्नि मंदिर, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स।

पार्क
Jubilee Park, सर दोराबजी टाटा पार्क, पोस्टल पार्क, भगवान बिरसा मुंडा पार्क, शताब्दी पार्क (टिनप्लेट)।

पार्किंग, सुरक्षा एवं जनसहायता
पार्किंग स्थल: सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, साकची गेट के निकट, बोधि मंदिर मैदान, आर्मरी मैदान
सुरक्षा व्यवस्था: लगभग 200 पुलिस अधिकारी, 100 सुरक्षा कर्मी, 75 एनसीसी कैडेट
इंफ्रास्ट्रक्चर: 23 सीसीटीवी कैमरे, 24 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, जे.एन. टाटा प्रतिमा क्षेत्र एवं अग्नि संरचना पर वॉच टावर, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली
चिकित्सा सहायता: जे.एन. टाटा प्रतिमा क्षेत्र एवं जयंती सरोवर मोड़ पर एम्बुलेंस
हेल्पलाइन: 9065535777 | 9102400338 | 9234551889
संस्थापक को श्रद्धांजलि – पोस्टल पार्क, बिष्टुपुर
श्रद्धांजलि समारोह: 3 मार्च 2026, प्रातः 9:30 बजे
सार्वजनिक श्रद्धांजलि: सुबह 10:00 बजे से
प्रवेश/निकास: बिष्टुपुर थाना गेट
मीडिया हेतु विशेष कक्ष

टेकएक्स 2026 – एसएनटीआई में 15वीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी
उद्घाटन: 2 मार्च 2026
आमजन हेतु खुला: 3-5 मार्च (सुबह 9 से शाम 6 बजे तक; 4 मार्च को दोपहर 12 बजे तक)
प्रदर्शित परियोजनाएं: 35 (25 आंतरिक + 10 बाहरी)
कुल 166 विचारों में से 35 चयनित
मुख्य विषय: “वन टाटा स्टील”
मुख्य श्रेणियां: उत्पादकता (10), सततता (6), लागत (4), सुरक्षा (8), विश्वसनीयता (7)
कार्यशील मॉडल, डिजिटल समाधान एवं इंटरएक्टिव मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।

संस्थापक दिवस खेलकूद समारोह (वित्त वर्ष 2026)
आयोजन स्थल – JRD Tata Sports Complex
2 मार्च: सुबह 8:30 – दोपहर 12:30
3 मार्च: दोपहर 1:00 – शाम 5:00
लगभग 350 प्रतिभागी 33 प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिनमें ट्रांसजेंडर प्रतिभागी, दिव्यांग बच्चे, कॉरपोरेट अधिकारी, समूह कंपनियों के प्रतिनिधि, प्रशिक्षण केंद्र एवं अकादमी के खिलाड़ी शामिल होंगे।
समापन समारोह में प्रशिक्षणार्थियों की मार्च-पास्ट और विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। टाटा वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान करेगी।

Share This Article