रांची : एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करते हुए नया ब्रांड अभियान ‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’ लॉन्च किया है। यह साझेदारी पंकज त्रिपाठी की सादगीपूर्ण और विश्वसनीय छवि को कंपनी के भरोसे और पारदर्शिता जैसे मूल्यों से जोड़ती है।
अभियान के तहत जारी नई हेल्थ इंश्योरेंस फिल्म में पंकज त्रिपाठी परिवार के मजबूत स्तंभ की भूमिका में नजर आते हैं, जो छोटे-छोटे कार्यों के जरिए अपनों की देखभाल और सुरक्षा का संदेश देते हैं। यह फिल्म भारतीय परिवारों की भावनाओं को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। बढ़ती चिकित्सा लागत और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच कंपनी ने व्यापक हेल्थ इंश्योरेंस को वित्तीय योजना का अहम हिस्सा बताया है।

कंपनी के एमडी एवं सीईओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि आज परिवार स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा को लेकर अधिक सजग हो रहे हैं और यह अभियान सक्रिय स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है।
ब्रांड एंबेसडर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि इस अभियान की भावनात्मक कहानी और पारिवारिक जुड़ाव ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।
हेड-मार्केटिंग रथिन लाहिड़ी के अनुसार, यह फिल्म आम व्यक्ति के शांत साहस को दर्शाती है, ठीक उसी तरह जैसे कंपनी सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह अभियान प्रिंट, टीवी, ओटीटी और सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जाएगा।






