श्री 1008 नर्मदेश्वर महावीर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 20 अप्रैल से

2 Min Read

पंडित अभिषेक पाठक और आचार्य अजित पाण्डेय के सान्निध्य में होगा भव्य आयोजन

रामदास बजरंग अखाड़ा, स्लैग रोड, सीतारामडेरा स्थित श्री 1008 नर्मदेश्वर महावीर मंदिर में 20 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक शिव-हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तथा रामचरितमानस अखंड पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के संरक्षक श्री लक्ष्मी नारायण सिंह के मार्गदर्शन में यह पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा।

मुख्य यजमान श्री पवन सिंह, श्री अरुण सिंह और श्री विवेक चौधरी की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

‎राष्ट्रीय मानस प्रवाचक पंडित अभिषेक पाठक रामचरितमानस पाठ का वाचन करेंगे, जबकि यज्ञाचार्य आचार्य अजित पाण्डेय विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे।

20 अप्रैल को कलश यात्रा, पंचांग पूजन और मूर्ति शुद्धिकरण होगा। 21 अप्रैल को अधिवास एवं वेदी पूजन, 22 अप्रैल को विशेष अनुष्ठान और नगर भ्रमण, 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड पाठ आरंभ होगा। 24 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति और महाभोग वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

इस यज्ञ में दान के लिए सदस्य मुनीम कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, संजय झा ,अजीत कुमार छोटू, प्रिंस सिंह,जग्गी ,अरुण कुमार सिंह ,राज सिंह ,युवराज आदित्य से संपर्क कर सकते है।

इस अवसर पर मुख्य यजमान विवेक चौधरी ने यज्ञ में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है।

Share This Article