जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बढ़ाई फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी, एक साल में 50% की ग्रोथ

3 Min Read

रांची। बदलती लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और डिजिटल खरीदारी के बढ़ते चलन के बीच फ्लिपकार्ट की फूड एंड न्यूट्रिशन कैटेगरी ने पिछले एक वर्ष में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के अनुसार इस ग्रोथ में जेन-जी उपभोक्ताओं और टियर-2 तथा उससे छोटे शहरों के ग्राहकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कुल मांग का 65 प्रतिशत हिस्सा टियर-2 और उससे आगे के बाजारों से आया, जबकि 25 प्रतिशत ऑर्डर फ्लिपकार्ट मिनट्स के माध्यम से पूरे किए गए।
फ्लिपकार्ट के आंकड़ों के अनुसार युवा ग्राहक सोशल मीडिया, वेलनेस ट्रेंड्स और ऑनलाइन रेसिपी कंटेंट से प्रभावित होकर हाई-प्रोटीन ओट्स, प्रोटीन पीनट बटर, प्रोटीन मूसली, गॉरमे चॉकलेट और कोरियन स्नैक्स जैसे उत्पादों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। वहीं छोटे शहरों में ऑलिव ऑयल, कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल, प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स, ऑथेंटिक घी और डेट्स जैसे हेल्दी उत्पादों की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। इन उत्पादों की ऑनलाइन खोज में पिछले एक साल के दौरान करीब 80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

फ्लिपकार्ट के वाइस प्रेसिडेंट (कंज्यूमेबल्स) निशांत दलाल ने कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं के लिए भोजन अब केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि वेलनेस, लाइफस्टाइल और नए अनुभवों का हिस्सा बन चुका है। डिजिटल कॉमर्स ने बेहतर और विविध खाद्य विकल्पों को देश के छोटे शहरों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट ऐसा प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है, जहां स्थापित ब्रांडों के साथ उभरते डी2सी (डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर) ब्रांडों को भी तेजी से आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

इन्हीं बदलते उपभोक्ता रुझानों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने फ्लिपकार्ट फूड फेस्ट 3.0 का आयोजन किया। इस आयोजन में 50 से अधिक प्रमुख फूड एवं बेवरेज ब्रांड, 1,000 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स तथा सेलिब्रिटी शेफ रणवीर ब्रार, कुणाल कपूर और फराह खान सहित कई प्रसिद्ध हस्तियों ने भाग लिया। फेस्ट के दौरान 10 से अधिक नए उत्पाद लॉन्च किए गए और ग्राहकों के लिए विभिन्न थीम आधारित अनुभव तैयार किए गए।

फूड फेस्ट की शुरुआत 7 और 8 जुलाई को ऑन-ग्राउंड कार्यक्रमों के साथ हुई, जबकि 7 से 15 जुलाई तक फ्लिपकार्ट ऐप पर विशेष सेल आयोजित की जा रही है। इस दौरान ग्राहक आकर्षक ऑफर्स, क्यूरेटेड फूड कलेक्शन और नए ब्रांड लॉन्च का लाभ उठा सकेंगे। कंपनी का मानना है कि भारत में फूड कॉमर्स का बाजार तेजी से विकसित हो रहा है और इसमें छोटे शहरों के ग्राहक भविष्य की वृद्धि के प्रमुख आधार बनकर उभर रहे हैं।

Share This Article