बच्चों में पाठ्य सामग्री बांट तेजस्विनी महिला संगठन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

1 Min Read

सरायकेला। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड-17 स्थित प्रभात पार्क में तेजस्विनी महिला संगठन ने 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया। शिक्षाविद एवं झामुमो नेता प्रो. कालीपद सोरेन उर्फ के.पी. सोरेन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।
प्रो. सोरेन ने संगठन के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए अध्यक्ष सह स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए संगठन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। समारोह में स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित की गई। नीतू शर्मा ने कहा कि संगठन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ जरूरतमंद परिवारों और बच्चों की मदद के लिए लगातार काम करता रहेगा। कार्यक्रम में संगठन की सदस्याओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share This Article