दुमका में राज्यपाल संतोष गंगवार ने फहराया तिरंगा, शहीदों के बलिदान को किया नमन

2 Min Read

Mohit Kumar

दुमका। पुलिस लाइन मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

राज्यपाल ने कहा कि 15 अगस्त केवल एक तिथि नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान, संघर्ष, त्याग और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

 

झारखंड के वीरों को भी किया याद
संतोष गंगवार ने कहा कि झारखंड की धरती ने भी स्वतंत्रता संग्राम और औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, तिलका मांझी, नीलांबर-पीतांबर समेत अनेक वीरों के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का ‘उलगुलान’ जल, जंगल और जमीन को झारखंड की पहचान, संस्कृति और जीवन का आधार मानने का संदेश देता है।

संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान
राज्यपाल ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि संविधान ने लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को देश की आधारशिला बनाया है। इन्हीं आदर्शों के साथ भारत का लोकतंत्र निरंतर मजबूत हो रहा है और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

Share This Article