जे.पी. स्कूल में धूमधाम से मना  80वा स्वतंत्रता दिवस

Raj Sharma
2 Min Read

जमशेदपुर। जे.पी. स्कूल, संकोसाई, मानगो, जमशेदपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उलीडीह थाना प्रभारी मोहम्मद एस. अली के साथ विजय कुमार एवं रविंद्र पांडेय ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई l

स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर ड्रॉइंग, हैंडराइटिंग एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान पतंजलि योग समिति से सह राज्य प्रभारी अमित कुमार, डॉ. मनीष, जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार एवं उनकी टीम ने सुबह योगाभ्यास कराया। उन्होंने बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी और नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर जे.पी. स्कूल के संचालक अर्जुन शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों और देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों की वीरता एवं त्याग को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

 

समारोह में भारत स्वाभिमान के सह-राज्य प्रभारी अमित कुमार, जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, मंडल प्रभारी अजय झा तथा वार्ड नंबर 11 की सदस्य सुशीला शर्मा सहित स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Share This Article