स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने दुमका पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

1 Min Read

दुमका। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दुमका पहुंचे। दुमका एयरपोर्ट पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 15 अगस्त को पुलिस लाइन, दुमका में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और समारोह में शामिल होंगे।

 

 

 

Share This Article