75वीं प्लेटिनम जयंती को भव्य बनाने के लिए दुर्गा पूजा कमेटी का गठन

2 Min Read

कांड्रा। श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी, कांड्रा कॉलोनी की बैठक 23 अगस्त 2026 को मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता सह संरक्षक राकेश कुमार वाष्र्णेय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष की दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया।

बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष हनी सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष विजय तिवारी एवं के. साईं राव, महासचिव के. दुर्गा राव, सचिव हितेश वाष्र्णेय, सह सचिव राजू मंडल तथा कोषाध्यक्ष चंदन प्रताप सिंह, गिरिश वाष्र्णेय एवं स्वाधीन चंद्र महतो को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कमेटी के गठन के बाद इस वर्ष आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस वर्ष श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी, कांड्रा कॉलोनी अपनी 75वीं प्लेटिनम जयंती मना रही है। इसे देखते हुए पूजा समारोह को विशेष और भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया।

कमेटी ने निर्णय लिया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा नौ दिनों तक आयोजित की जाएगी तथा पहले दिन से ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की जाएगी। इसके साथ ही नौ दिनों के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से साधन कुमार दास, विपिन वाष्र्णेय ,सजय वाष्र्णेय,रंजीत सेन, आदित्य चौधरी, शिवांशु वाष्र्णेय, अमर दे, संजू दत्ता, सकेत मिश्रा, कपिश सिंह, सौरभ,सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे। सदस्यों ने 75 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को यादगार बनाने और पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share This Article