प्रसिद्ध लेखक अंशुमन भगत मिले भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश से, अपनी लिखी पुस्तक भेट की

News Desk
1 Min Read

जमशेदपुर एवम देश के प्रसिद्ध लेखक, आई टी के जानकार अंशुमन भगत आज भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार से उनके आवास पर मिले और उन्हें अपनी लिखी पुस्तक “राजनीतिक घेराव” और “एक सफर में” भेट की और किताब लिखने के उद्देश्य तथा देश के यूवाओ को जागरूक करने के अपने प्रयास से अवगत कराया, उन्होंने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार को यह भी बताया की वो और भी किताबो की रचना कर रहे है, इस वर्ष राजनीतिक घेराव नमक उनकी पुस्तक ने ऑनलाइन मार्केट में काफी  धूम मचाया और सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक रही, उन्होंने जमशेदपुर और राज्य के जुड़ी राजनीतिक गतिविधियों की भी जानकारी दिनेश कुमार से ली साथ ही उन्होंने अपनी इच्छा भी प्रकट की वो अपनी पुस्तक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेट करना चाहते है, दिनेश कुमार ने अपनी तरफ से हर संभव सहायता प्रदान करने की बात की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही अंशुमन को जमशेदपुर शहर का अनमोल धरोहर बताया।

Share This Article