बागबेड़ा को हजरत महावारी शाह मजार में लगी आग, 2500 चादर समेत अन्य समान खाक

2 Min Read

बागबेडा मजार में सोमवार की मध्यरात्रि आग लग जाने के कारण लगभग 5 लाख रुपए के सामान जलकर राख हो गए। सुबह मामले की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों को पता चला कि आगजनी की घटना हुई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को होली के दिन ही मध्य रात्रि में मजार में आग लग गई थी। मंगलवार को सुबह मजार के आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। उन लोगों ने मजार बाबा को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मजार बाबा मो. हारून राशिद वहां पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दरगाह हजरत महावारी शाह मजार बाबा पर चढ़ावा के लिए चादर, बड़ी पेटी में रखी हुई लगभग 2500 पीस चादर, पेटी के ऊपर रखी हुई 15 चादर, लकड़ी की बड़ी अलमारी, बिछावन, गद्दा, तोशक, गठरी, चादर, पांच सीलिंग पंखा पूरी तरीका से जलकर राख हो गया।

इसके अलावे मजार के अंदर के चारों तरफ की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। कुल मिलाकर लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसके पूर्व भी दो बार इस तरह की घटना घट चुकी है। इसकी सूचना बागबेडा थाना को दे दी गई है।

सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना के पदाधिकारी दलबल के साथ मजार परिसर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं समाजसेवी भोला झा भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किय़ा। पंसस सुनील गुप्ता के द्वारा तत्काल जुस्को के पानी टैंकर मंगवा कर आग बुझाया गया। उन्होंने मजार परिसर में रखी हुई बड़ी टंकी और ड्राम में पानी भी भरवाया गया, ताकि आपातकालीन स्थिति में पानी का उपयोग किया गया।

Share This Article