सड़क हादसे में टेंट व्यवसायी की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

1 Min Read

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई नारायण महतो के अनुसार मृतक प्रदीप महतो सरायकेला के नारायणपूर का रहने वाला है। उसका टेंट और डीजे का व्यवसाय है। एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था और उसकी एक बेटी है।

बताते हैं कि आज सुबह करीब 9 बजे वह सरायकेला के उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में पैसे जमा करने गया था, जहां से दोपहर में लौटते वक्त ठाकरा गांव के समीप अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से पहले सदर अस्पताल ले गए जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Share This Article