घर के सामने बैठी बहनों पर चढ़ाई कार, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, स्थानीय लोगों ने चालक को पीट-पीट कर किया अधमरा

1 Min Read

Mohit Kumar

दुमका : नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड सोनुवा डंगाल में मंगलवार की सुबह एक ह्रदय विदारक घटना घटी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठी दो सगी बहनों को धक्का मार दिया। घायल दोनों बहनों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मुस्कान कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि शालू का इलाज चल रहा है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि चालक के ऊपर टांगी से वार भी किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराते हुए इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल कार चालक का नाम सुनील कुमार मंडल है, जो गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय का स्टाफ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article