एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर के पास जाम में फंसा एंबुलेंस, लोगों ने खुद ही पहल कर जाम से निकाला

1 Min Read

जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत एमजीएम अस्पताल गोल चक्कर में लगभग 1 घंटे से जाम की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच मरीज को ले जा रहा एंबुलेंस भी उस जाम में फंस गया। वहां ट्रैफिक पुलिस नहीं होने के कारण गोल चक्कर के चारों ओर वाहनों की जाम लग गया। स्थिति ऐसी उत्पन्न हो गई कि चलने तक के लिए भी जगह नहीं थी। एंबुलेंस के जाम में फंस जाने के कारण विकट स्थिति उत्पन्न हो गई। किसी तरह लोगों ने एंबुलेंस के लिए जगह बनाई और उसे दूसरे रूट से अस्पताल के लिए भेजा गया।

बताया जाता है रामनवमी को लेकर एक अखाड़ा समिति के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई थी और इस कारण जाम की स्थिति बन गई थी। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति यथावत बनी हुई है।

Share This Article