उलगुलान न्याय महारैली में सरायकेला खरसावां जिले से काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे : डॉ शुभेन्द्र महतो

2 Min Read

K. Durga Rao

कांड्रा : ईडी गठबंधन के नेताओं ने कहा कि रविवार होने उलगुलान न्याय महारैली में आदिवासी- मूलवासी, झारखंड अस्मिता से जुड़े लोग, कर्मचारी मजदूर किसान, ठेला – खोमचा वाले सहित समाज के हर वर्ग जाति और धर्म के लोग शामिल होंगे। महारैली की जानकारी सरायकेला खरसावां झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्द्र महतो ने दी। श्री महतो कहा कि इस बार जनता में काफी क्रोध है। लाखों की संख्या में लोग रांची पहुंचेंगे। वहीं झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राम हांसदा ने कहा इस महारैली में सरायकेला विधानसभा से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना होंगे। देश से तानाशाही शासन को हटाने के लिए उलगुलान होगा।

गम्हरिया प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष अमृत महतो ने कहा कि रैली के माध्यम से देश में बैठी तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का उलगुलान होगा‌‌। झामुमो के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने कहा इस रैली की गूंज पूरे देश में जाएगी। इस रैली में केंद्र की नीतियों से दुखी गृहिणी, बेरोजगार किसान, मजदूर सहित हर तबके के लोग शामिल होंगे। पूर्व प्रमुख झामुमो के केंद्र सदस्य रामदास टुडू ने कहा कि इस रैली में झारखंड की जनता इंडी गठबंधन को अपना जनमत देते हुए काफी संख्या में रांची रवाना होंगे। कहा कि यह रैली झारखंड में इतिहास रचेगा। जब तक यहां स्थानीयों पर अत्याचार होगा, झारखंड मुक्ति मोर्चा उनके समर्थन में आगे खड़ा होगा। इस महारैली में सरायकेला खरसावां जिला से काफी संख्या में लोग शामिल होंगे।

Share This Article