जमशेदपुर लोस सीट से इंडिया गठबंधन ने सस्पेंस किया खत्म, विधायक समीर मोहंती को दिया टिकट, गांडेय से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को टिकट

1 Min Read

K. Durga Rao

जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा के टिकट को लेकर इंडिया गठबंधन का सस्पेंस देर से ही सही, लेकिन समाप्त हो गया है। झामुमो ने इस सीट से बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती को टिकट थमाया है। गुरुवार को पार्टी द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही जमशेदपुर सीट को लेकर चल रहा सस्पेंस समाप्त हो गया है।

जमशेदपुर सीट पर एनडीए के विद्युत वरण महतो से समीर मोहंती का सीधा मुकाबला होगा। इधर गांडेय लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन को टिकट दिया गया है। यहां भी मुकाबला रोचक होना तय है।

Share This Article