अर्जुन मुंडा द्वारा किये गये कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाएं : मंगल

1 Min Read

K. Durga Rao

खरसावां : कुचाई के भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा के अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से लोस चुनाव को लेकर रणनीति बनायी गयी। बैठक में विपक्षी दलों द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचार के प्रति लोगों को जागरुक करने की भी बात कही गयी, साथ ही जन संपर्क अभियान तेज करने, केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने, सांसद के रुप में खरसावां विस क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी देने, केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने पर जोर दिया गया।

बैठक में विस प्रभारी अशोक षाडंगी, संयोजक प्रदीप सिंहदेव, शक्ति केंद्र के संयोजक, सह संयोजक, मंगल मुंडा, लखीराम मुंडा, केपी सेट सोय, सत्येंद्र कुम्हार, घनश्याम मुंडा, नगेशवर पांडे, बाबलू सोय, मनीषा सोय, दास सोय, आसु मुंडा, कर्तिक स्वांसी, डुमू गोप, दिनेश महतो, लुबूराम सोय, गणेशराम मुंडा सहित उपस्थित थे।

Share This Article