मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल मामले में ईडी की टीम पहुंची सचिवालय, पीएस के टेबल से दो लाख नकद बरामद

1 Min Read

K. Durga Rao

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम झारखंड मंत्रालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय पहुंच कर मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के ऑफिस और उनके व्यक्तिगत टेबल और आलमीरा की तलाशी ली। तलाशी में ईडी की टीम ने कुछ ऑफिस के दस्तावेज को जब्त किया है। साथ ही संजीव के टेबल से तीन गड्डी पांच सौ के नोट को भी जब्त किया है। इस दौरान ईडी की टीम को मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के कार्यालय के ड्रावर (दराज) से 500 के नोटों के बंडल मिले हैं। बरामद नोट दो लाख बताये जा रहे हैं। साथ ही कई कागजात मिले हैं।
बताया गया है कि कार्यालय के कर्मियों से भी बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। कार्यालय के अन्य कर्मियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। ईडी के डिप्टी डायरेक्टर कपिल राज भी प्रोजेक्ट भवन पहुंचे और कुछ देर बाद वहां से निकल गए।

Share This Article