केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

1 Min Read

K. Durga Rao

सरायकेला : झारखंड में आज हो रहे चौथे चरण के मतदान के तहत केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने खरसावां के पूर्व प्राथमिक विद्यालय, खेलारीसाई के बूथ नंबर 172 में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने भी मतदान किया।

वोट देने से पूर्व वीडियो कॉल के माध्यम से श्री मुंडा ने अपनी मां से बात कर उनका आशीर्वाद लिया। अर्जुन मुंडा ने कहा, मां मेरे लिए प्रेरणा है, मां मेरे लिए शक्ति है। सभी से निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान अवश्य करें।

खूंटी संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। दूसरी ओर पिछले यानी 2019 के चुनाव में श्री मुंडा को करीबी टक्कर देने वाले कालीचरण मुंडा भी कांग्रेस के टिकट पर फिर से किस्मत आजमा रहे हैं।

Share This Article