K. Durga Rao
चांडिल : अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना अंर्तगत पितकी रेलवे फाटक के पास मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे हाइवा की चपेट में आने से नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बांदु गांव निवासी रामपद महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। रामपद का कमर से नीचे तक बायां पैर टूट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नीमडीह पुलिस व एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही नीमडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र चांडिल ले जाया गया।
जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया। बताया गया कि घायल युवक रामपद महतो गम्हरिया के किसी कंपनी से काम कर वापस अपने घर बांदु लौट रहा था। उसी दौरान पितकी फाटक पार करने के बाद तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।