K. Durga Rao
खरसावां : भाजपा के खरसावां विस प्रभारी अशोक षाडंगी ने कुचाई में भाजपा के चुनावी कार्यालय का फीता काट कर उदघाटन किया। मौके पर अशोक षाडंगी ने पार्टी नेताओं को जन संपर्क कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने को कहा। उन्होंने कहा कि देश की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। साथ ही विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार के प्रति लोगों को सचेत रहने की अपील की।
इस दौरान मीरा मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, प्रदीप सिंहदेव, लखीराम मुंडा, डुमु गोप, कृष्णा सोय, दुलाल स्वांसी, लाबुराम सोय, सत्येंद्र कुम्हार, नागेश्वर पांडेय, घनश्याम मुंडा, कांडे सुंबरुई, मधु दास, संतोष प्रधान गुरा सोय आदि उपस्थित रहे।