भूरभूरा मोड़ में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का हुआ उद्घाटन
देवघर : देवघर के प्रमुख क्षेत्र भूरभूरा मोड़ में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी की नई शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. डी. तिवारी (एम.बी.बी.एस., जनरल फिज़िशियन) ने फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ई-मेडिक्स जैसी संगठित फार्मेसी सेवाएं आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और भरोसेमंद दवाइयां उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
फ्रेंचाइज़ी ओनर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस स्मार्ट फार्मेसी के माध्यम से देवघर व आसपास के इलाकों के लोगों को ब्रांडेड दवाइयां, उचित मूल्य और पारदर्शी सेवा एक ही छत के नीचे मिलेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. निधि कुमारी, गोपाल प्रसाद सिंह, संजय सिंह, करण निखंज और विशाल चौहान उपस्थित रहे।
20% तक छूट, फ्री होम डिलीवरी और स्मार्ट बिलिंग की सुविधा
ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी की नई शाखा में ग्राहकों को 20 प्रतिशत तक की छूट, फ्री होम डिलीवरी, स्मार्ट बिलिंग और त्वरित सेवा की सुविधा दी जाएगी। इस अवसर पर जीएम वकार सिद्दीकी ने कहा कि ई-मेडिक्स का उद्देश्य आम लोगों के लिए सुलभ, पारदर्शी और भरोसेमंद दवा सेवा उपलब्ध कराना है।






