सुरक्षा कारणों से 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक बंद रहेंगे जुबिली पार्क के दोनों गेट

1 Min Read

जमशेदपुर : साल के अंत और नए वर्ष के अवसर पर जुबिली पार्क में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनज़र महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। टाटा स्टील लिमिटेड के जनरल मैनेजर टाउन O&M आर.के. सिंह द्वारा पत्रांक Town O&M/354/25, दिनांक 22 दिसंबर 2025 के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गया था कि इस अवधि में स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने के लिए जुबिली पार्क पहुंचते हैं।
भीड़ के कारण पार्क परिसर एवं मुख्य सड़क के दोनों ओर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जुबिली पार्क के दोनों गेट अस्थायी रूप से बंद रखने का अनुरोध किया गया था।

प्रशासन ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिनांक 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक जुबिली पार्क के दोनों गेट बंद रखने की अस्थायी अनुमति प्रदान कर दी है। यह आदेश अनुमंडल दंडाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर द्वारा जारी किया गया है।

Share This Article