K. Durga Rao
कुचाई : खूंटी लोकसभा से झारखंड पार्टी के प्रत्याशी अर्पणा हंस के नामांकन में शामिल होने के लिए खरसवां व कुचाई से सैकड़ों कार्यकर्ता सरायकेला- खरसावां के युवा जिला अध्यक्ष विनोद बिहारी कुजूर के नेतृत्व में बुधवार को खूंटी रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी के प्रत्याशी अर्पणा हंस के नामांकन में खूंटी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद झापा प्रत्याशी अर्पणा हंस द्वारा नामांकन दाखिल किया जाएगा। वहीं इस नामांकन कार्यक्रम में झारखंड पार्टी के सुप्रीमो एनोस एक्का, प्रधान महासचिव अशोक भगत समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. मौके पर जिला उपाध्यक्ष मंसा सिंह मुंडा, शालीग्राम उरांव, जसीम अंसारी, दिनेश सिंह मुंडा, मुन्ना अंसारी, ज्ञान मुंडा, कृष्णा मुंडा, योगेन मुंडा, गुरवा मुंडा, सोमा मुंडा, दीनबंधु मुंडा आदि उपस्थित थे।