मानगो क्षेत्र में शिलापट्ट तोड़ने की घटना, कांग्रेस में आक्रोश

Raj Sharma
2 Min Read

जमशेदपुर: मानगो क्षेत्र की पोस्ट ऑफिस रोड से नजरिया स्कूल होते हुए गुरुद्वारा रोड को जोड़ने वाली सड़क पर लगे शिलापट्ट को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। यह शिलापट्ट उस सड़क के निर्माण के समय लगाया गया था, जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि शिलापट्ट तोड़ने वाले कौन हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला है।

इस घटना के विरोध में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के मानगो नगर निगम क्षेत्र के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह गुड्डु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक बड़ा दल मानगो थाना पहुंचा। उन्होंने शिलापट्ट को तोड़े जाने पर कड़ी नाराजगी जताई और अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से बलजीत सिंह, बलदेव सिंह, बंटी गिरी, कल्लू सिंह, अनिल सिंह, नौशाद, जयदेव शर्मा, जोगिंदर, शिशु गोप, गोपाल यादव, बमबम पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष राकेश दास, सरफराज खान, सन्नी औरंग सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।

 

Share This Article