K. Durga Rao
कांड्रा : झारखंड के वरीय भाजपा नेता सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश षाड़ंगी आज गम्हरिया प्रखंड पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव को साझा किया और भाजपा और एनडीए की प्रत्याशी गीता कोड़ा को प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री के अलावा विपक्ष के पास भी कोई विकल्प नहीं है और न ही इंडिया एलायंस के पास कोई राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए नेता है। विपक्षी दलों ने जो इंडी एलायंस बनाया है, विधानसभा चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की अग्रिम बधाई दी। मौके पर भाजपा महामंत्री अजीत सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि साहू, सत्यनारायण मिश्रा, कृष्ण प्रधान, मुन्ना मंडल, मनोरंजन नदी, मनोहर गोप, बादल महतो, सपन महतो, पुष्टि गोप, नरेन दास, गोपीनाथ हांसदा, सत्य प्रकाश महतो, लालमोहन महतो, दिनेश गोराई, सागर महतो और सुमित सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।