मीडिया कप क्रिकेट 2026 की तैयारी बैठक में जयेश  और आदित्य झा को अहम जिम्मेदारी

Raj Sharma
2 Min Read

जमशेदपुर: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का मीडिया कप क्रिकेट 2026 का आयोजन 2 फरवरी से 15 फरवरी तक कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर में किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर क्लब की महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में प्रेस क्लब कार्यालय, साकची में संपन्न हुई। बैठक में शहर और अंचल के पत्रकारों की बड़ी संख्या मौजूद थी।

क्लब के मुख्य संरक्षक ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि इस वर्ष बेहतरीन आयोजन के लिए अनुशासन और एकजुटता के साथ सक्रियता आवश्यक है। उन्होंने मीडिया कप क्रिकेट के लिए उपसमितियों के शीघ्र गठन और नियमों का पालन करने पर जोर दिया।

संरक्षक आनंद कुमार ने उपसमितियों में सदस्यों की संख्या नियंत्रित रखने और आपसी समन्वय बनाए रखने की सलाह दी। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार जयेश  को स्पोर्ट्स कमेटी हेड और आदित्य झा को स्पोर्ट्स कमेटी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। दोनों अन्य खेल पत्रकारों के साथ मिलकर कमेटी का विस्तार करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह ने की। महासचिव विनय पूर्ति ने वार्षिक प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष अजय महतो ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसके अलावा, संरक्षक देवानंद सिंह, अरिंदम सिन्हा, राजेश कुमार लालदास, रामकंडेय मिश्रा, संदीप सवर्ण, देवाशीष चटर्जी, गोविंद पाठक समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

पूर्व अध्यक्षों प्रशांत सिंह पुतुल, राघवेंद्र, उमाशंकर दुबे, मो अकबर, इंद्रजीत सिंह पिंटू, मनोज सिंह, नीरज पराशर, राम मूर्ति, अजय शंकर, अरुण कुमार सिंह, नवीन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, प्रभंजन कुमार, अभिजीत , रॉकी कुमार, वकीलुडी, जीतू शर्मा, सुनील शर्मा, चाणक्य, इंद्रजीत सिंह, राम शंकर, परमेश्वर साव, जावेद आलम, कांग्रेस महतो, तनवीर सरताज आदि भी बैठक में मौजूद रहे।

 

Share This Article