K. Durga Rao
राजनगर : सिंहभूम लोकसभा अंर्तगत राजनगर ब्लॉक मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो की सरकार ने यहां की जनता को हमेशा छलने का काम किया। जनता का विकास करने की बजाए यहां के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिर्फ अपना और अपने परिवार के विकास मे लगे रहे, परिणाम स्वरूप घोटाला उजागर होने पर आज जेल मे हैं। वहीं झारखंड अलग राज्य करने का दावा जेएमएम हमेशा करती है, पर सत्य यह है कि केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार बनते ही झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ ताकि यहां का तेजी से विकास हो सके।
उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद झारखंड में जब भाजपा की रघुबर सरकार थी तो बहुत सारी योजनाओं पर कार्य तेजी से हुआ जिसमें मुख्य रूप से जल-नल योजना के तहत घर घर तक पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया, मात्र 1 रूपए के रजिस्ट्रेशन मे 50 लाख तक की जमीन माताओं-बहनों को देने का काम किया पर झामुमो की सरकार आते ही सारी योजनाएं बंद कर दी और केवल लूट- खसोट का काम करने लगी।
उन्हों कहा मोदी जी की सरकार बनने के बाद से अबतक सिंहभूम की जनता को 78,429 प्रधानमंत्री आवास दिए, 20,509 मुफ्त गैस कनेक्शन और चूल्हे दिए, 12,000 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज बीमा करवाया। कोरोना काल से अब तक गरीबों को मुफ्त राशन, किसानों को किसान निधि, माताओं-बहनों के लिए घर-घर में शौचालय निर्माण जैसे अनगिनत लाभकारी योजना लागू करने का काम किया। मरांडी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को भारी मतों से जीता कर पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।
लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सह वर्तमान सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने को जल-जंगल-जमीन की पार्टी कहती है पर उन्होंने आज तक उनको ही लूटने का काम किया है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का क्षेत्र होने के बावजूद यह क्षेत्र अब तक पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एकलव्य विद्यालय के माध्यम से झारखंड में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और खास कर एस टी छात्रों का भविष्य उज्जवल करने का काम कर रही है। उन्होंने यहां की जनता से वादा करते हुए कहा कि वे उनके विकास के और उनके दुख-सुख में हमेशा खड़ी रहेंगी।
गणेश महाली और रमेश हांसदा ने भी मंच से संबोधित करते हुए भाजपा को वोट करने का आग्रह किया। सभा में मुख्य रूप से बाबूलाल मरांडी, गीता कोड़ा, सुबोध कुमार गुड्डू, उदय सिंहदेव, बिनोद श्रीवास्तव, मलखान सिंह, जे बी तुबिद, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, मनोज चौधरी, बॉबी सिंह, अनंत राम टुडू, रमेश हांसदा, राकेश सिंह, शकुंतला महाली, मीनाक्षी पटनायक, हरिकृष्ण प्रधान, कुबेर सारंगी, रितिका मुखी, ललन शुक्ला, सोहन सिंह, पंकज कुमार, बिरेंदर सिंह, अमितेश अमर, अमित सिंहदेव, खिरोद महतो, नारायण महतो, बद्री दरोगा, मनोज महतो, दलीप राउत, विनय सिंहदेव, विश्वजीत कर, राजकुमार सिंह, शिशिर सिंहदेव, मनोज बारीक, सोमनाथ सोरेन, मेघराई मार्डी, भीमसेन मंडल, विद्यासागर दुबे, विजय श्रीवास्तव, मुन्ना मंडल, मनोरंजन नंदी, आजसू नेता दिलीप महतो, दुर्गा महतो, अंगूर महतो, दिनेश हांसदा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर जेएमएम के पूर्व सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्या और जिला उपाध्यक्ष भोला महंती के नेतृत्व मे सैकड़ों जेएमएम कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।