K. Durga Rao
कांड्रा : झारखंड के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण और कौशल विकास तथा उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने आज पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह से उनके आदित्यपुर एम-09 स्थित आवास पर मुलाकात की। इससे पूर्व मंत्री के वहां पहुंचने पर पूर्व विधायक के अलावा डॉ. ओेमप्रकाश आनंद और उनके समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। मंत्री यादव वहां लगभग एक घंटे तक रुके तथा उसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इससे पूर्व विधायक के द्वारा आज एम टाईप दुर्गा पूजा मैदान में जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर रानी कुमारी, नंदिनी शार्मा, विनीता शर्मा, ललिता देवी, जयरानी देवी, मंजू देवी आदि उपस्थित थीं।