K. Durga Rao
खरसावां : खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने खरसावां प्रखंड के विभिन्न गांवों में जन संपर्क कर वोट मांगा। भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने खूंटी से पार्टी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में खरसावां के बुढ़ीतोपा, आमदा, कुचाई-खमारडीह, टिडींगटीपा, उदालखाम, नारायणपुर, कुदासिंगी, खमारडीह, मौदा, कोचा, कृष्णापुर, पोटोबेडा, जोरडीहा, बालियाटांड, छोटा-बडाबांबो, तेलांगजुडी, पिताकलांग, सरगीडीह आदि गांवों का दौरा किया। मीरा मुंडा ने विकसित खरसावां, विकसित खूंटी व विकसित भारत के लिए भाजपा को जीताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो वादा करती है, उसे पूरा करने का दम-ख़म भी रखती है।
कहा कि कई सालों से कांग्रेस ने महिलाओं के 33 प्रतिशत के आरक्षण बिल को लटका रखा था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अभिनंदन पास कराकर उन्हें सम्मान देने का काम किया है। महिलाओं को सम्मान देने वाली सरकार को हमें फिर जिताना है, फिर से मोदी सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि दस वर्षों में पीएम मोदी ने समाज के हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा। देश को अखंड बनाने, विकसित करने, गरीबों को सुरक्षा की गारंटी व न्याय देने की गारंटी देने, युवाओं के भविष्य को संवारने के लिये भाजपा का साथ देने को कहा। मीरा मुंडा ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता झूठ बोल कर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे है, परंतु जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। क्षेत्र की स्वाभिमानी जनता इंडी गठबंधन को सबक सिखायेगी।
इस दौरान सुधीर मंडल, सावित्री बानरा, सावित्री बानरा, मंजु बोदरा, शिव कुमार साह, अनिल दे, प्रकाश मुखी, सूर्या देवी, विवेका प्रधान, प्रशांत महतो, विजय महतो, प्रदीप प्रधान समेत काफी संख्या में भाजपा व आजसू पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।