K. Durga Rao
चांडिल: रांची के सांसद संजय सेठ ने ईचागढ के विभिन्न क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सांसद संजय सेठ पूर्व निर्धारित जगहों पर बैठक कर क्षेत्र के मतदाताओं से रूबरू हुए और विकास के लिए मोदी जी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाए रखने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान श्री सेठ ने कहा कि गांव, गरीब, किसान और युवा के लिए समर्पित है मोदी सरकार। वहीं झारखंड में सत्तासीन सरकार पर खूब बरसे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा महागठबंधन की सरकार शुरू से ही अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त है।
1 साल में 5 लाख नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार क्या हुआ नौकरी का
गठबंधन की सरकार ने वादा किया था कि प्रत्येक साल 5 लाख युवाओं को नौकरी देंगे क्या हुआ नौकरी का, नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देंगे उसका क्या हुआ। झारखंड के गठबंधन की सरकार ने यहां के गांव गरीब किसान युवा के साथ धोखा करने का काम किया है। कहा कि आज जिस प्रकार इंडी गठबंधन के सरकार के एक मंत्री के आप्त सचिव के घर से करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं, इस कृत्य ने झारखंड को फिर से एकबार शर्मसार किया है। झारखंड के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि झारखंड के मुख्यमंत्री जमीन घोटाले में जेल में है। उनके अधिकारी मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में है। आज सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव के पास से 35 करोड़ से अधिक नगदी बरामद हुई है।
श्री सेठ ने कहा मोदी की सरकार किसानों को साल में 6000 रुपए देती है। झारखंड में रघुवर दास की सरकार थी तो किसानों को प्रति एकड़ 5000 दिया जाता था। जैसे ही गठबंधन की सरकार सत्ता में आई इस स्कीम को तुरंत बंद कर दिया। नरेंद्र मोदी ने गांव की महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था की। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया, महिला पहले लकड़ी पर खाना बनाती थी धुएं से मां बहन बीमार पड़ जाती थीं, मोदी जी ने गैस चूल्हा और सिलेंडर देकर उनकी तकलीफ को दूर किया। देश में रोजगार के अवसर प्रदान किए, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ को सशक्त किया। जनधन खाता हो या आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख तक मुफ्त में इलाज की सुविधा देकर मोदी जी ने एक बड़ा काम किया है। 70 साल से ऊपर के लोगों को मुफ्त में इलाज यह देश में पहली बार होने जा रहा है। यह मोदी की गारंटी है मोदी है तो संभव है। अब प्रधानमंत्री मोदी की सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए लखपति दीदी बना रहे हैं। महिलाओं को सशक्त करने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करने की रूपरेखा तैयार की है।
श्री सेठ ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती है भाजपा सबको जोड़कर समाज के लिए कार्य करती है। झारखंड में लूट तंत्र की सरकार चल रही है। झारखंड की सरकार ने यहां की गरीब जनता की जमीन लूटी, उनका हक छीना, सेना की जमीन लूटी, यहां के खनिज संपदा को लूटा और तो और यहां के बालू तक को लूट कर अपनी तिजोरी भर ली। वहीं एक ओर नरेंद्र मोदी गरीबों के मसीहा के रूप में कार्यरत हैं, जिन्होंने अभी तक 25 करोड लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया। इसलिए झारखंड को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं। कहा कि झारखंड में लोकतंत्र के नाम पर लूट तंत्र चल रहा है। इंडिया गठबंधन ने राज्य की ऐसी हालत कर दी है कि हम विकास, रोजगार और भ्रष्टाचार मिटाने की कल्पना भी नहीं कर सकते।
आज के जनसंपर्क अभियान के दौरान हरे लाल महतो, दिनेश कुमार, मधु गोराई, सारथी महतो, मदन सिंह सरदार, कमलेश राम, फटीक चंद्र गोराई, ठाकुरदास महतो, विश्वनाथ उरांव, दिलीप महतो, देवाशीष राय, मनोज महतो, खुदी सिंह सरदार, अनीता पारित, मनोरंजन महतो, दिवाकर सिंह, विशाल चौधरी, अनिल सिंह, ठाकुरदास महतो सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।