K. Durga Rao
चांडिल : अनुमंडल के तिरुलडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तिरूलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा पंचायत के पंडरा गांव निवासी पुरुलिया बंगला गायक कुंदन कुमार गोप से 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने के पांचों अपराधियों को लूट और डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया। सभी को मध्य विद्यालय बड़ालापांग के पास से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य रूप से 33 वर्षीय बादल घोष, 39 वर्षीय बानेश्वर नामता, 28 वर्षीय राजेश नामता, 19 वर्षीय सुनील कुमार महतो, 21 वर्षीय मुगुल पुरान शामिल हैं। इनमें से अपराधी बादल घोष, बानेश्वर नामता, राजेश नामता का आपराधिक इतिहास रहा है। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि 18 जुलाई को कलाकार कुंदन कुमार गोप ने तिरुलडीह थाने में आरोपियों के विरुद्ध लिखित शिकायत की थी। कहा गया कि दो अलग-अलग मोबाइल से फोन कर 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी थी। वहीं रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी भी दी गई थी। इसके बाद पीड़ित द्वारा अगले ही दिन मामले की लिखित शिकायत तिरूलडीह थाना में की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोटरसाईकिल, पांच मोबाइल, एक देशी कट्टा और दो जिन्दा गोली जब्त किया है। गिरफ्तार बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही हैं।
उक्त छापेमारी दल में तिरूलडीह थाना प्रभारी आलम चांद महतो सहित पुलिस के जवान विरेन्द्र नाथ महतो, प्रशांत दत्त, आरक्षित गार्ड करधनी सिंह, तिरुलडीह थाना के सरकारी चालक रविन्द्र सिंह सामिल थे।