K. Durga Rao
चांडिल: चांडिल स्थित अनन्या होटल का संचालक अवैध तरीके से अंग्रजी शराब की बिक्री करता था। लंबे समय से चल रहे इस अवैध धंधे के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। इस क्रम में शनिवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एनएच 33 पर आसनबनी के समीप अवस्थित होटल अनन्या के संचालक सोनारी निवासी देवकीनंदन उर्फ देव वर्मा द्वारा अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब बेची जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए चांडिल थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चांडिल थाना की पुलिस रात के 11 बजे होटल अनन्या पहुंच कर जांच में जुट गई। जांच के क्रम में पुलिस ने होटल से लगभग 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने 20 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ होटल संचालक को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई करते हुए रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।