Amit Raj
जमुईः बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज जमुई में इंडिया गठबंधन से राजद की संयुक्त प्रत्याशी अर्चना रविदास के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों से पूछा कि नरेंद्र मोदी और NDA सरकार ने बिहार से प्रचंड बहुमत और जीत के बावजूद बिहार को क्या दिया? उन्होंने कहा कि 2019 में 40 में से 39 सीटें देने के बाद भी बिहार को कुछ नहीं मिला।
तेजस्वी ने कहा कि मोदी सरकार ने बिहार को बस बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और पलायन दिया है। जमुई में 10 वर्षों से NDA के सांसद हैं, दिल्ली और बिहार में कथित डबल इंजन सरकार है, लेकिन कुछ नहीं मिला।
तेजस्वी ने NDA से पूछे 5 सवाल
1. 10 वर्षों में जमुई में कितने कारखाने लगवाए?
2. 10 वर्षों में जमुई में केंद्र से कितना निवेश आया?
3. 10 वर्षों में जमुई में कौन सा बड़ा प्रोजेक्ट दिया?
4. 10 वर्षों में केंद्र ने जमुई के कितने युवाओं को नौकरी दी?
5. 10 वर्षों में दो बार (2014, 2019) लोकसभा चुनाव प्रचार के अलावा PM जमुई में कभी भी विकास कार्यों के लिए क्यों नहीं आए?
उन्होंने कहा कि जमुई के NDA प्रत्याशी तो मेहमान है और सभी जानते हैं कि मेहमान कितने दिन टिकते हैं। कहा कि NDA वालों ने जमुई लोकसभा क्षेत्र को प्रयोगशाला बना दिया है।
आरजेडी प्रत्याशी अर्चना रविदास के बारे में तेजस्वी ने कहा कि अर्चना जमुई की ही बेटी है, जमुई लोकसभा क्षेत्र की ही बहू है, जमुई की बहन है, जमुई की ही मातृशक्ति है। कहा कि ये हर सुख-दुख में आपके साथ रहेंगी। दूसरे तो मेहमान है, वो तो मात्र 20 दिन के लिए यहां आए हैं, 5 दिन हो हो गए है, 15 दिन बाद चले जाएंगे, लेकिन अर्चना रविदास आपके साथ यहीं रहेंगी। तेजस्वी ने कहा कि हमने जमुई को पहली बार स्थानीय उम्मीदवार दिया है। पहली बार आधी आबादी यानि महिला को यहां उम्मीदवार बनाया है।