Adityapur : सेंट्रल पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में जन्माष्टमी की धूम

1 Min Read

आदित्यपुर : सेंट्रल पब्लिक स्कूल (सीपीएस), आदित्यपुर के जूनियर विंग में आज जन्माष्टमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। नर्सरी से लेकर द्वितीय कक्षा तक के बच्चों ने पूरे उत्साह से इस सांस्कृतिक आयोजन में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने भगवान कृष्ण और राधा के रूप में सजकर आए, जिससे पूरे स्कूल का माहौल रंगीन और भक्तिमय हो गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और जन्माष्टमी की पावन भावना को जीवंत कर दिया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संचार करना था। साथ ही भगवान कृष्ण के जन्म, उनके उपदेश, प्रेम, मित्रता और धर्म के संदेश को बच्चों तक पहुंचाना रहा।

विद्यालय के प्राचार्य रामाशंकर सिंह और शिक्षकों ने बच्चों की रचनात्मकता, उत्साह और प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में न केवल सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल को भी निखारते हैं।

Share This Article