जगन्नाथपुर:
जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में देवेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर झारखंड में भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने राज्य की वर्तमान झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार और कट मनी वसूली के आरोप लगाए तथा कहा कि कार्यकर्ता आने वाले समय में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
सम्मेलन को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के राष्ट्र निर्माण में योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे I





