13–14 जनवरी को आयोजित दोमुहानी संगम महोत्सव–2026 को लेकर संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Raj Sharma
3 Min Read

JAMSHEDPUR : आगामी 13 एवं 14 जनवरी 2026 को हिन्दू उत्सव समिति एवं उम्मीद – एक अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दोमुहानी संगम महोत्सव–2026 के सफल, भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक परिसदन (सर्किट हाउस) स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्पन्न हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य इस वर्ष के महोत्सव को पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक प्रभावशाली, जन-सहभागिता युक्त एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करना था। बैठक में महोत्सव की सम्पूर्ण रूपरेखा, कार्यक्रमों के क्रम एवं स्वरूप, वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था, आमंत्रित किए जाने वाले विशिष्ट अतिथियों, तथा सम्मानित की जाने वाली सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय संस्थाओं की सूची पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके साथ ही आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु विभिन्न उप-समितियों का गठन, उनके संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति, तथा प्रत्येक समिति की जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण किया गया।

बैठक में महोत्सव के प्रचार-प्रसार, जन-जागरूकता, मीडिया समन्वय, स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका एवं स्थानीय सहभागिता को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।

सभी सदस्यों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि दोमुहानी संगम महोत्सव–2026 को आस्था, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति एवं पर्यटन के संगम के रूप में नई पहचान और नई ऊँचाइयाँ प्रदान की जाएँगी।

संचालन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सहयोगी संस्थाओं, प्रशासनिक सहयोग एवं जनसहभागिता से यह महोत्सव क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय आयोजन सिद्ध होगा।

बैठक का संयुक्त संचालन हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश सिंह एवं उम्मीद – एक अभियान के अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री अमरनाथ ने प्रस्तुत किया।

इस बैठक में संचालन समिति के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें
मनोज सिंह, डॉ. राजीव कुमार, शिवशंकर सिंह, धर्मेंद्र सोनकर, कविता परमार, जम्मू वाले बाबा, कन्हैया सिंह, शंकर रेड्डी, गोपाल जायसवाल, शिवप्रकाश शर्मा, मंजू जी, मृत्युंजय सिंह, अजय अग्रवाल, सन्नी सिंह, अजितेश उज्जैन, रोशन खान, सोनू ठाकुर, सागर राय, रविशंकर पाण्डेय, अभिषेक सिंह, इंद्रजीत सिंह, राहुल जी, संतोष वर्मा, आदित्य वर्मा, अमित दुबे सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Share This Article