रांची : झारखंड को मिला अपना 17वां चीफ जस्टिस — जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश, राज्य सरकार के मंत्रीगण, महाधिवक्ता राजीव रंजन, न्यायमूर्ति चौहान के परिजन एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। शपथग्रहण समारोह न्यायपालिका और प्रशासनिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बना।
कौन हैं जस्टिस तरलोक सिंह चौहान?
- जस्टिस चौहान हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश थे
- स्कूली शिक्षा शिमला में हुई, और कानून की डिग्री पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से प्राप्त की
- 1989 में हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काउंसिल में वकील के रूप में नामांकन
- 2014 में हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज और उसी वर्ष स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए
- अपनी कड़ी मेहनत, निष्ठा और न्यायप्रियता के लिए जाने जाते हैं
झारखंड न्याय प्रणाली को मिलेगी नई दिशा
जस्टिस चौहान की नियुक्ति से झारखंड हाईकोर्ट को एक अनुभवी और न्यायिक दृष्टिकोण से समृद्ध नेतृत्व मिला है। न्यायिक विशेषज्ञों का मानना है कि उनके अनुभव और दृष्टिकोण से राज्य की न्याय प्रणाली को न्यायिक निष्पक्षता और कार्यकुशलता में नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी।






