Jharkhand : रांची सदर अस्पताल ने रचा इतिहास – आयुष्मान भारत योजना में देशभर में टॉप पर

2 Min Read

रांची  : झारखंड की राजधानी रांची का सदर अस्पताल अब देशभर में आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सबसे सफल क्रियान्वयन वाले अस्पताल के रूप में पहले स्थान पर आ गया है! वहीं मेडिकल कॉलेज और सरकारी संस्थानों की श्रेणी में इसने राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है।

2 लाख+ मरीजों का निःशुल्क इलाज, 115 करोड़ का क्लेम

अब तक 2,02,859 आयुष्मान लाभार्थियों का इलाज सदर अस्पताल में हो चुका है, जिनमें साधारण बीमारियों से लेकर जटिल सर्जरी और सुपर स्पेशियलिटी इलाज तक शामिल हैं।
अस्पताल ने इस योजना के तहत 115 करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम दर्ज कर न सिर्फ मरीजों को राहत दी, बल्कि राजस्व अर्जन भी किया।

निजी डॉक्टरों से सेवा लेकर बढ़ाया इलाज का दायरा

सदर अस्पताल ने एक अनूठा प्रयोग किया – निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को आयुष्मान योजना के तहत सेवा देने के लिए आमंत्रित किया। इससे अस्पताल में अब 25+ स्पेशलिस्ट डॉक्टर कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से हृदय रोग, किडनी, नेत्र रोग, अस्थि रोग और जोड़ प्रत्यारोपण जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज हो रहा है।

रांची ही नहीं, आसपास के जिलों के मरीज भी हो रहे लाभान्वित

सदर अस्पताल अब झारखंड के स्वास्थ्य सेवाओं का मॉडल सेंटर बन गया है। यहां की सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं से सिर्फ रांची ही नहीं, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा जैसे जिलों के लोग भी फायदा उठा रहे हैं।

Share This Article