Jamshedpur : कसमार में कहासुनी बनी जानलेवा – 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, 10 नामजद, चार गिरफ्तार

2 Min Read

जमशेदपुर : डुमरिया थाना क्षेत्र के कसमार गांव में 31 अगस्त की शाम हिंसक विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। 45 वर्षीय वृंदावन दत्ता पर तलवार और डंडों से हमला कर उनकी जान ले ली गई।

कहासुनी से बढ़ा विवाद, मौत पर खत्म हुई बात

शाम लगभग 7 से 8 बजे के बीच किसी बात को लेकर वृंदावन दत्ता और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें परिजन टीएमएच अस्पताल, टाटा नगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

10 नामजद, चार गिरफ्तार, बाकी फरार

घटना के बाद मृतक की पत्नी अल्पना दत्ता के बयान पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। आरोपियों में ललीन मुखी, कार्तिक मुखी, मनोज मुखी, रोहित मुखी, ममतो मुखी, पूरा मुखी, लवली मुखी, पिंटू महंती और अरूपा महंती के नाम शामिल हैं। पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष आरोपी अब भी फरार हैं।

तनाव के बीच सुरक्षा कड़ी, न्याय की मांग तेज

गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग शीघ्र न्याय की मांग कर रहे हैं।

डुमरिया थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है और सभी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article