Jamshedpur : टेल्को में युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर हत्या का संदेह जताया

2 Min Read

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के रोड नंबर-6 स्थित के-2बी इलाके में 30 वर्षीय विवेक कुमार सिंह गुरुवार को अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने विवेक की मौत पर सवाल उठाते हुए उसके दोस्तों पर हत्या का संदेह जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर विवेक का बड़ा भाई घर लौटने पर उसने देखा कि विवेक कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा है। छत के पंखे से दुपट्टा लटक रहा था, लेकिन विवेक उससे दूर गिरा पाया गया। आनन-फानन में उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विवेक के भाई आकाश का कहना है कि घटना के समय परिवार बिहार स्थित पैतृक गांव गया हुआ था और वह अकेले घर में था। आकाश ने आरोप लगाया कि विवेक के दोस्तों की संलिप्तता इस मौत में हो सकती है।

परिजनों ने बताया कि विवेक नशे का आदी था और छह महीने पहले तक लाफार्ज कंपनी में कार्यरत था। 2019 में उसकी शादी हुई थी और उसका एक बच्चा भी है।

पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Share This Article