जमशेदपुर पूर्व विधानसभा में क्षेत्र के विधायक सरयू राय के कार्यालय में आधार त्रुटि सुधार शिविर लगाया गया है। इसमें भारी संख्या में क्षेत्रवासी सुविधा प्राप्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें नाम, पता, उम्र सहित अन जानकारी अपडेट की जा रही है। इस शिविर में सिर्फ पूर्वी विधानसभा ही नहीं अन्य क्षेत्र के भी लोग अपने आधार में सुधार के लिए आ रहे हैं।
विधायक कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि यह शिविर विधायक सरयू राय के द्वारा आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य बुजुर्गों और महिलाओं को सुविधा प्रदान करना है। कहा कि आधार की त्रुटि को सुधार करने के लिए बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस या फिर मानगो केंद्रीय कार्यालय में घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसे देखते हुए बारीडीह स्थित कार्यालय परिसर में यह सुविधा प्रदान की गई है।