जमशेदपुर से सटे चांडिल के समीप मंत्री बना गुप्ता के करीबी एवं कांग्रेस नेता आफताब अहमद सिद्दीकी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिद्दकी अपने निजी कार्य से अपनी ब्रेजा कर से रांची जा रहे थे। इसी बीच सड़क पर एक जानवर के आ जाने के कारण हादसा हुआ।
इस दुर्घटना में जानवर से टकराकर उनकी कार चार बार पलट कर 200 मीटर दूर जा गिरी। इसके बाद उनकी कार के पीछे चल रहे अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार में फंसे सिद्दीकी को बाहर निकाला और उन्हें गंभीर हालत में TMH लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
अब यहां सवाल उठता है कि क्या इस हादसे को टाला जा सकता था। जानवर के सड़क पर आने के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।