जमशेदपुर: कदमा के शास्त्रीनगर में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत 50 बेड के धन्वन्तरि आयुष अस्पताल का निर्माण होगा। अस्पताल का निर्माण शास्त्रीनगर स्थित मिलन समिति मैदान में होगा। आज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अस्पताल का शिल्यान्यास किया।
लगभग 20 करोड़ की लागत से इस अस्पताल का निर्माण होगा। यह अस्पताल पांच मंजिला होगा, जो 16 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। इसका लाभ जमशेदपुर शहर के अलावे बाहर के लोगों को भी मिलेगा। बन्ना गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली हमारे देश की पौराणिक चिकित्सा विधि है।
इस विधि से हम अपने शारीरिक शक्ति को बढाकर खुद ही शरीर को मजबूत करते हैं, ताकि बाहरी बीमारी से हमारा शरीर बचे रहे। कहा कि इस चिकित्सा पद्धति को आगे बढ़ाते हुए इस आयुष अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है।