झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सिंहभूम से कांग्रेस सांसद और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गयी हैं। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस सांसद गीता कोडा को भाजपा की सदस्यता दिलवाई।गीता कोड़ा के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के कयास लंबे समय से ही लगाए जा रहे थे। आज उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ कमल का दामन थाम सभी को चौंका दिया। इससे कोल्हान में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि गीता कोड़ा कांग्रेस की सीटिंग एमपी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं।
एक तरफ राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं तो इंडिया गठबंधन के दूसरे धड़े झामुमो को लोग भी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, इस बीच गीता कोड़ा ने एक बड़ा झटका दिया है। गीता कोड़ा के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस को तो फर्क पड़ेगा ही, वहीं इससे भाजपा को काफी मजबूती मिली है।