Mohit Kumar
दुमका : झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने झारखंड की उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज की सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने परेड गारद का निरीक्षण किया। इसके साथ ही देश के सभी महान विभूतियों और आजादी के शहीदों को नमन किया।
दुमका के पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि राज्य के विकास में सबों का प्रयास आवश्यक है। उन्होंने राज्य की जनता को एक समृद्धशाली और खुशहाल झारखंड का निर्माण करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विकास का लाभ राज्य के सभी वर्गों को विशेषकर वंचित वर्गों तक पहुंचे, सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। राज्यपाल ने कहा कि जनता के सहयोग से सरकार सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होगी। इतना ही नहीं सरकार विकास के साथ-
साथ लोक कल्याणकारी दायित्वों का निर्माण भी पूरी तत्परता के साथ कर रही है। राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और निःसहाय महिलाओं को सर्वजन पेंशन योजना के तहत पेंशन प्रदान किया जा रहा है।
कहा कि अब तक लगभग 12 लाख से अधिक अतिरिक्त लाभुकों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है।