इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी का 95 वां जन्मदिन रविवार को शहर में मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर गरीबों के बीच फल और भोजन सामग्री का वितरण किया गया। इंटक की सदस्यों ने इस मौके पर केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के लंबी उम्र की कामना भी की।
वैसे मजदूर की हक और अधिकार की लड़ाई को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले संजीवा रेड्डी का जन्मदिन आज पूरे देश में मनाया गया। इस क्रम में जमशेदपुर की महिला इंटक की नेत्रियों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के बताए हुए रास्ते पर चलने की सीख ली। महिला इंटक ने जल्द ही मजदूर संगठन की बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जमशेदपुर में सम्मानित करने की बात कही।