जमशेदपुरः टाटानगर से बक्सर तक आज से सीधी ट्रेन की शुरुआत हो गई। टाटा से चलकर आरा होते हुए बक्सर तक जाने वाली ट्रेन को सांसद विद्युत वरण महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि इस ट्रेन के शरू होने से यूपी और बिहार के रेल यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
पहले यह ट्रेन केवल आरा के लिए चलती थी। ट्रेन के बक्सर तक विस्तार के लिए सासंसद विद्युत वरण महतो ने काफी प्रयास किया। उनका प्रयास रंग लाया और ट्रेन का विस्तार बक्सर तक कर दिया गया। आज से यहट्रेन बक्सर तक चलने लगी। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आज सांसद विद्युत वरण महतो ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 8.15 बजे टाटानगर से खुलेगी।
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री से आग्रह किया गया था। इसके बाद रेल मंत्री ने टाटा से चलकर आरा जाने वाली ट्रेन को अब टाटा से बक्सर के लिए चलाने का फैसला लिया है। इससे बिहार व यूपी के लोगों को काफी मदद मिलेगी। अब बिहार के 80 प्रतिशत जिले और यूपी के 20 प्रतिशत लोग इस ट्रेन के शुरू होने से आसानी से सफर कर पाएंगे।